Notice

S.N Title Content Download
1 महावीर जयंती के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में अवकाश अवकाश संबंधी सूचना महाविद्यालय के संकाय सदस्यों, शिक्षकेत्तर और सहायक कर्मचारियों और प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में अवकाश रहेगा। महाविद्यालय पुनः पूर्व निर्धारित समयानुसार 01 अप्रैल 2026 (वुधवार) को खुलेगा। महाविद्यालय के सभी कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं को सूचनार्थ प्रेषित: आदेशानुसार (डॉ. शशिकांत यादव) प्राचार्य एस.बी.एम.टी.टी.सी., बभनवै, हजारीबाग – 825302 (झारखंड)
2 रामनवमी के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में अवकाश अवकाश संबंधी सूचना महाविद्यालय के सभी कर्मचारियों और प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि 26 मार्च 2026 से 28 मार्च 2026 तक रामनवमी के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में अवकाश रहेगा। महाविद्यालय पुनः पूर्व निर्धारित समयानुसार 30 मार्च 2026 (सोमवार) को खुलेगा। महाविद्यालय के सभी कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं को सूचनार्थ प्रेषित: आदेशानुसार (डॉ. शशिकांत यादव) प्राचार्य एस.बी.एम.टी.टी.सी., बभनवै, हजारीबाग – 825302 (झारखंड)
3 विश्व जल दिवस (22 मार्च) के उपलक्ष्य में दिनांक 19/03/2026 को महाविद्यालय में इंटर हाउस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन सूचना महाविद्यालय के समस्त कर्मचारियों एवं प्रशिक्षु छात्र–छात्राओं को सूचित किया जाता है कि विश्व जल दिवस (22 मार्च) के उपलक्ष्य में दिनांक 19/03/2026 को महाविद्यालय में इंटर हाउस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में जल संरक्षण एवं उसके महत्व के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। सभी हाउस के छात्र–छात्राओं से अनुरोध है कि वे इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेकर जल संरक्षण के संदेश को सृजनात्मक ढंग से प्रस्तुत करें। इस प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम पदाधिकारी श्री संजय कुमार को सौंपी गई है। प्रतियोगिता से संबंधित अन्य आवश्यक जानकारी कार्यक्रम पदाधिकारी से प्राप्त की जाएगी। अतः सभी संबंधित छात्र–छात्राएं समय पर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। प्राचार्य
4 होली उत्सव के पावन अवसर पर अवकाश सूचना होली उत्सव के पावन अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, सहायक कर्मचारी एवं प्रशिक्षुओं को सूचित किया जाता है कि महाविद्यालय में दिनांक 02-05 मार्च 2026 तक अवकाश रहेगा। महाविद्यालय पूर्व निर्धारित समयानुसार दिनांक 06 मार्च 2026 को खुलेगा। महाविद्यालय के समस्त कर्मचारियों एवं प्रशिक्षु छात्र - छात्रों को सूचनार्थ प्रेषित आदेशानुसार प्राचार्य
5 झारखंड राज्य में नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026 के मतदान के अवसर पर महाविद्यालय में अवकाश सूचना क्रमांक: 111 पत्रांक: SBMTTC/111/2026 दिनांक: 03/02/2026 एस.बी.एम.टी.टी.सी., हजारीबाग के समस्त संकाय सदस्यों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों, सहायक कर्मचारियों तथा छात्र/छात्रा प्रशिक्षणार्थियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 23/02/2026 (सोमवार) को झारखंड राज्य में नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026 के मतदान के अवसर पर महाविद्यालय में अवकाश रहेगा। महाविद्यालय पुनः पूर्व निर्धारित समयानुसार दिनांक 24 फरवरी 2026 (मंगलवार) को खुलेगा। अतः महाविद्यालय के समस्त कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं को सूचनार्थ प्रेषित। आदेशानुसार प्राचार्य
6 25 एवं 26 फरवरी 2026 को क्लोथ पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित सूचना क्रमांक – 110 SBMTTC/110/2026 दिनांक : 20/02/2026 एस.बी.एम. शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, बभनवै, हजारीबाग के बी.एड. सेमेस्टर–I (सत्र 2025–27) के सभी प्रशिक्षुओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 25 एवं 26 फरवरी 2026 को एस.बी.एम. शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय तथा श्री रामकृष्ण शारदा आश्रम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के बीच क्लोथ पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। सभी प्रशिक्षुओं की सहभागिता अनिवार्य है। महत्वपूर्ण निर्देश : * प्रत्येक समूह में 4 प्रशिक्षु होंगे। * प्रत्येक समूह एक क्लोथ पेंटिंग तैयार करेगा। * कुल 25 समूह प्रतियोगिता में भाग लेंगे। * विषय : स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से संबंधित। * संचालन : श्रीमती मंजरी कुमारी एवं श्री रविकांत मणि के निर्देशन में। * प्रतियोगिता के आयोजन में सभी प्राध्यापक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी सहयोग करेंगे। * प्रतियोगिता IQAC के दिशा-निर्देश में आयोजित होगी। प्रतियोगिता का प्रतिवेदन डॉ. सुषमा कुमारी एवं डॉ. श्वेता कुमारी द्वारा तैयार कर दो दिनों के भीतर IQAC समन्वयक को जमा किया जाएगा। आदेशानुसार प्राचार्य एस.बी.एम. शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, हजारीबाग – 825302, झारखंड
7 लारा नदी, चुरचू प्रखंड में वनभोज (पिकनिक) कार्यक्रम का आयोजन सूचना क्रमांक - 109 SBMTTC/109/2026, दिनांक: 11/02/2026 एस.बी.एम. टी.टी.सी. के समस्त प्राध्यापकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, सहायक कर्मचारी एवं प्रशिक्षु छात्र छात्राओं को सूचित किया जाता है कि बी.एड. सत्र 2025–27 के प्रशिक्षुओं द्वारा दिनांक 13/02/2026 (शुक्रवार) को लारा नदी, चुरचू प्रखंड में वनभोज (पिकनिक) कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। महाविद्यालय स्तर पर इस प्रकार के वनभोज कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आनंद की अनुभूति, आपसी सौहार्द, सामूहिक सहभागिता की भावना का विकास करना तथा तनावमुक्त वातावरण का सृजन करना है। कार्यक्रम के सफल एवं सुचारु संचालन हेतु निम्नलिखित प्राध्यापकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं— वनभोज कार्यक्रम प्रभारी : * डॉ. सुषमा कुमारी * रविकांत मणि * डॉ. श्वेता कुमारी * श्री कुणाल कुमार यादव अनुशासन प्रभारी * डॉ. पंकज कुमार * डॉ. कु. शुभ्रा कुमारी सिल * मिता रानी सिल * प्रताप सिंह यातायात प्रबंधन * डॉ. प्रमोद दांगी * श्रीमती मंजरी कुमारी * श्री संजय कुमार * श्री सुधीर कुमार भोजन एवं जलपान प्रबंधन * डॉ.पंकज कुमार * श्री अमित सिंह * श्रीमती मंजरी कुमारी * श्री रविकांत मणि मनोरंजन एवं गतिविधियाँ * श्री विवेक कुमार रवि * श्री रविशंकर प्रसाद * कृष्ण कुमार जियोटैग फोटो एवं वीडियो * श्री कृष्णा कुमार * श्री रविशंकर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य * श्री अमित सिंह * डॉ श्वेता कुमारी * श्रीमती मंजरी कुमारी * रविकांत मणि प्रेस विज्ञप्ति * डॉ. सुषमा कुमारी * श्री विवेक कुमार रवि कार्यक्रम का समग्र प्रतिवेदन डॉ. सुषमा कुमारी (कार्यक्रम सम्पन्न होने के तीन दिनों के भीतर प्रतिवेदन श्री अमित सिंह, समन्वयक – आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन के पास अनिवार्य रूप से जमा करें।) नोट: उपर्युक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए सभी संबंधित दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। उपरोक्त सूचना को अत्यावश्यक समझना सुनिश्चित करें। आदेशानुसार प्राचार्य
8 शब्बे बरात के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में पूर्ण अवकाश SBMTTC/108/2026, दिनांक: 03/02/2026 सूचना क्रमांक - 108 एस.बी.एम.टी.टी.सी., हजारीबाग के समस्त संकाय सदस्यों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों, सहायक कर्मचारियों एवं छात्र/छात्रा प्रशिक्षणार्थियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 04/02/2026 (बुधवार) को शब्बे बरात के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में पूर्ण अवकाश रहेगा। महाविद्यालय पुनः पूर्व निर्धारित समयानुसार 05 फरवरी 2026 (गुरुवार) को खुलेगा। सभी संबंधितों के सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित। आदेशानुसार, प्राचार्य
9 Indian Knowledge Systems IKS Examination आवश्यक सूचना महाविद्यालय के संकाय सदस्यों, शिक्षकेत्तर एवं सहायक कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं आप सभी को सूचित किया जाता है कि दिनांक 01 फरवरी 2026 को भारत बौद्ध आईकेएस (Bharat Boudh IKS) परीक्षा 2026 का आयोजन भारतीय ज्ञान प्रणालियों (Indian Knowledge Systems IKS) पर श्री रामकृष्ण शारदा आश्रम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में आयोजित होना सुनिश्चित है। सभी फैकेल्टी मेम्बर्स एवं प्रशिक्षु प्रातः 9:30 बजे तक उक्त महाविद्यालय प्रांगण में पहुंचना सुनिश्चित करें। परीक्षा की तिथि एवं समय दिनांक: 1 फरवरी 2026 समय: 10:00 बजे से 12:00 बजे तक परीक्षा का स्वरूप मोड: ऑफलाइन (लिखित) प्रश्न पत्र संरचना बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs): * कुल प्रश्न: 180 * हल करने हेतु प्रश्न संख्या: 80 वर्णनात्मक प्रश्न: * कुल प्रश्न: 6 * हल करने हेतु प्रश्न संख्या: 1 आदेशानुसार प्राचार्य
10 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर महाविद्यालय परिसर में प्रातः 9:10 बजे झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया जाना सुनिश्चित है। वश्यक सूचना महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्यों, शिक्षकेत्तर एवं सहायक कर्मचारियों तथा बी.एड. के सभी प्रशिक्षु छात्रों/छात्राओं को सूचि त किया जाता है कि दिनांक 26 जनवरी 2026 (सोमवार) को 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर महाविद्यालय परिसर में प्रातः 9:10 बजे झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया जाना सुनिश्चित है। महाविद्यालय पहुँचने का समय: * महाविद्यालय समस्त कर्मचारीगण प्रातः 8:50 बजे तक * प्रशिक्षु छात्र/छात्राएँ: प्रातः 9:00 बजे तक महाविद्यालय प्रांगण में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं की उपस्थिति अनिवार्य है। नोट: * प्रशिक्षु छात्र (पैंट-शर्ट) एवं प्रशिक्षु छात्राएँ (साड़ी) पहनकर महाविद्यालय पहुंचना सुनिश्चित करें। आदेशानुसार प्राचार्य