Notice

S.N Title Content Download
1 दुर्गा पूजा एवं गांधी जयंती के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में अवकाश एस.बी.एम.टी.टी.सी., हजारीबाग के सहायक प्राध्यापकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं सहायक कर्मचारियों आप सभी को सूचित किया जाता है कि दिनांक 29 सितंबर 2025 (सोमवार) से 2 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) तक दुर्गा पूजा एवं गांधी जयंती के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में अवकाश रहेगा। महाविद्यालय दिनांक 3 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) को पूर्व निर्धारित समयानुसार पुनः खुलेगा।
2 Notice for Faculty Members महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापकों को निर्देशित किया जाता है कि– 1. बी.एड. सेमेस्टर-II (सत्र: 2024-26) की आंतरिक परीक्षा संबंधी कापियों का परीक्षण कर अंक प्रविष्टि पूर्ण करते हुए दिनांक 27 सितंबर 2025 (शनिवार) तक अनिवार्य रूप से परीक्षा प्रभारी श्री कुणाल कुमार यादव के पास जमा करें। 2. सभी सहायक प्राध्यापकगण अपने-अपने विद्यालय से संबंधित अवलोकन कार्य (Observation Work) की फाइलों का परीक्षण कर प्रशिक्षुओं की सूची तैयार करके एवं सम्पूर्ण प्रतिवेदन विद्यालय स्थानबद्ध प्रशिक्षण(School Internship) के प्रभारी श्री अमित सिंह के पास निर्धारित समय में जमा करना सुनिश्चित करें। 3. सहायक प्राध्यापक सह परीक्षा प्रभारी श्री कुणाल कुमार यादव यह सुनिश्चित करेंगे कि बी.एड. (सत्र: 2023-25) के उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं की मेधा सूची तैयार कर सूचना पटल पर अविलंब चस्पा करना सुनिश्चित करें। 4. श्री रविकांत मणि को यह निर्देशित किया जाता है कि वे बी.एड. (सत्र: 2023-25) के सभी प्रशिक्षुओं के महाविद्यालय त्याग प्रमाण-पत्र एवं चरित्र प्रमाण-पत्र तैयार कर अविलंब अद्योहस्ताक्षरी के पास प्रस्तुत करें। नोट : सभी फैकेल्टी मेम्बर्स 27 सितंबर 2025 उपरोक्त कार्य का निष्पादन करते हुए अद्योहस्ताक्षरी के पास अनिवार्य रूप से प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। सभी उपर्युक्त बिंदुओं का गंभीरतापूर्वक अनुपालन अनिवार्य रूप से किया जाए।
3 एक दिवसीय संगोष्ठी (Seminar) का आयोजन एस.बी.एम.टी.टी.सी., हजारीबाग – 825302 (झारखंड) के सभी सहायक प्राध्यापकगण (Assistant Professors), शिक्षकेत्तर कर्मचारियों (Non-Teaching Staffs), सहायक कर्मचारियों (Helping Staffs) एवं प्रशिक्षुओं (Trainees) को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर 24 सितंबर 2025 (बुधवार) को समय 10:00 बजे से एक दिवसीय संगोष्ठी (Seminar) का आयोजन महाविद्यालय बहुउद्देशीय सभागार में किया जाना सुनिश्चित है। अतः महाविद्यालय के सभी कर्मचारी एवं प्रशिक्षु पूर्व निर्धारित समयानुसार पहुंचना सुनिश्चित करें। नोट: यह सूचना महाविद्यालयीन कार्य-व्यवस्था हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण है, अतः सभी संबंधित व्यक्ति इसे गंभीरता से लें।
4 कलश स्थापना के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में अवकाश एस.बी.एम.टी.टी.सी., हजारीबाग – 825302 (झारखंड) के सहायक प्राध्यापकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, सहायक कर्मचारी एवं प्रशिक्षु आप सभी को सूचित किया जाता है कि 22 सितंबर 2025 (सोमवार) को कलश स्थापना के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में अवकाश रहेगा। महाविद्यालय पुनः 23 सितंबर 2025 (मंगलवार) को पूर्व निर्धारित समयानुसार खुलेगा।
5 विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में अवकाश महाविद्यालय के समस्त कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 17 सितम्बर 2025 (बुधवार) को विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में अवकाश रहेगा। महाविद्यालय 18 सितम्बर 2025 (गुरुवार) को पूर्व निर्धारित समयानुसार खुलेगा।
6 राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर विषय – "राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) का सामाजिक महत्व और युवाओं की भूमिका" महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सह राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम पदाधिकारी श्री संजय कुमार को निर्देशित किया जाता है कि राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर विषय – "राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) का सामाजिक महत्व और युवाओं की भूमिका" पर एक दिवसीय संगोष्ठी दिनांक 24 सितम्बर 2025 (बुधवार) को सफलतापूर्वक आयोजित करना सुनिश्चित करें। विवरण इस प्रकार है : * राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस : 24 सितम्बर 2025 (बुधवार) * समय : प्रातः 10:00 बजे से * स्थान : बहुउद्देशीय सभागार (Multipurpose Hall)
7 विनोबा भावे जयंती के अवसर पर इंटर हाउस भाषण तथा हिंदी दिवस प्रतियोगिता महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका डॉ. सुषमा कुमारी को निर्देशित किया जाता है कि दिनांक 11 सितम्बर 2025 (वृहस्पतिवार) को विनोबा भावे जयंती के अवसर पर विषय – “विनोबा भावे के विचार और आज का समाज” पर इंटर हाउस भाषण प्रतियोगिता तथा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 13 सितंबर 2025 (शनिवार) को महाविद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता (Quiz Competition) का सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित करें।
8 प्रशिक्षुओं से पृष्ट-पोषण प्रपत्र (Feedback Form) महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका श्रीमती मंजरी कुमारी को निदेशित किया गया है कि बी.एड. सत्र 2024–26, सेमेस्टर–II के प्रशिक्षुओं से पृष्ट-पोषण प्रपत्र (Feedback Form) 13 सितम्बर 2025 (शनिवार) तक भरवाना सुनिश्चित करें। अतः प्रशिक्षुओं के द्वारा निर्धारित तिथि तक उपरोक्त फॉर्म भरना अनिवार्य है।
9 कर्मा पूजा के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में अवकाश महाविद्यालय के समस्त कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 04 सितंबर 2025 (गुरुवार) को कर्मा पूजा के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में अवकाश रहेगा। महाविद्यालय पुनः दिनांक 05 सितंबर 2025 (शुक्रवार) को शिक्षक दिवस समारोह के आयोजन हेतु पूर्ववत समयानुसार खुलेगा।
10 बी.एड‌. सत्र 2024-26 (सेमेस्टर-I) की परीक्षा प्रपत्र भरने हेतु बिनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग परीक्षा विभाग के ज्ञापन संख्या विभावि / 40-354/225412025, दिनोक 30 अगस्त 2025 के अनुपालन में एस. बी.एम-शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, हजारीबाग - 825302 (झारखण्ड) बी.एड‌. सत्र 2024-26 (सेमेस्टर-I) की परीक्षा प्रपत्र भरने हेतु निम्मलिखित निर्देश दिया जाता है। 1. ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बिना विलंब शुल्क दिनांक 1 सितंबर से 13 सितंबर 2025 तक है 2. महाविद्यालय द्वारा स्वीकार आशीर्वाद एक्सेप्ट या रिजेक्ट करने की अंतिम तिथि 15. 9.2025 निश्चित है 3. सभी परियों को नोटिस करवाते हुए प्रथम वर्ष की फीस जमा करने अनिवार्य तथा ध्यान पूर्वक फॉर्म में दी गई जानकारी को पढ़कर फॉर्म सबमिट करना सुनिश्चित करें। 4. परीक्षा पर पत्र का सत्यापन सहायक अध्यापक डॉक्टर पंकज कुमार से कराना अनिवार्य है। 5. परीक्षा प्रपत्र की हार्ड कॉपी 13.9.2025 (शनिवार) तक परीक्षा प्रभारी श्री कुणाल कुमार यादव के पास जमा करना अनिवार्य है