| 1 |
5 सितम्बर 2025 (शुक्रवार) को शिक्षक दिवस (Teachers’ Day) समारोह का आयोजन |
एस.बी.एम.टी.टी.सी., हजारीबाग – 825302 (झारखंड) के समस्त सहायक प्राध्यापकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण, सहायक कर्मचारी तथा प्रशिक्षुओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 05 सितम्बर 2025 (शुक्रवार) को शिक्षक दिवस (Teachers’ Day) समारोह का आयोजन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के उपलक्ष्य में किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा प्रशिक्षुओं से अपेक्षा है कि वे उत्साहपूर्वक भाग लेकर समारोह को सफल बनाऐ।
समारोह का विवरण :
* समय : प्रातः 10:30 बजे से
* स्थान : बहुउद्देशीय सभागार (Multipurpose Hall)
शिक्षक दिवस समारोह
* डॉ. सुषमा कुमारी (सांस्कृतिक प्रभारी)
* डॉ. श्वेता कुमारी
* श्री कुणाल कुमार यादव
के दिशा-निर्देशन में सम्पन्न होगा।
|
|
| 2 |
मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया |
एस.बी.एम.शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, हजारीबाग -825302 (झारखंड) के सभी सहायक प्राध्यापकगण, शिक्षकेत्तर एवं सहायक कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं को सूचित किया जाता है कि महाविद्यालय में 29 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को शारीरिक शिक्षक - श्री रविकांत मणि के दिशा-निर्देश में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह दिवस हॉकी के जादूगर, मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना है।
* कार्यक्रम में शामिल गतिविधियाँ मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देना
* कैरम,चेस और टेबल टेनिस (इनडोर खेल) प्रतियोगिताएँ का आयोजन
* आयोजन स्थल: महाविद्यालय परिसर
नोट-
सभी प्रशिक्षु स्पोर्ट्स युनिफोर्म में महाविद्यालय पहुंचेंगे।
निर्देश:
महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी एवं प्रशिक्षु कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से समय पर उपस्थित रहेंगे।
|
|
| 3 |
गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में अवकाश |
एस.बी.एम.टी.टी.सी., हजारीबाग - 825302 (झारखंड) के प्राध्यापकगण, शिक्षकेत्तर एवं सहायक कर्मचारियों और बी.एड. के प्रशिक्षुओं आप सभी को सूचित किया जाता है कि दिनांक 27 अगस्त 2025 (बुधवार) को गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में अवकाश रहेगा।
महाविद्यालय पुनः दिनांक 28 अगस्त 2025 (वृहस्पतिवार) को पूर्व निर्धारित समयानुसार खुलेगा।
|
|
| 4 |
बी०एड० सत्र: 2024-26 (सेमेस्टर-II) कक्षाएं दिनांक 25 अगस्त 2025 (सोमवार) से पूर्व निर्धारित समयानुसार प्रारंभ होगी |
एस बी.एम.टी.टी. सी., हजारीबाग - 825302 (झारखण्ड) के बी०एड० सत्र: 2024-26 (सेमेस्टर-II) के सभी प्रशिक्षुओं को सूचित किया जाता है कि आपकी कक्षाएं दिनांक 25 अगस्त 2025 (सोमवार) से पूर्व निर्धारित समयानुसार प्रारंभ होगी।
जिला शिक्षा पदाधिकारी, हजारीबाग के पत्रांक 1375, दिनांक 21/07/2025 के आलोक में 25/07 12025 से 4 (चार) सप्ताह का अवलोकन कार्य (observation work) हेतु विद्यालयों में भेजा गया था।
* जिन प्रशिक्षुओं ने अवलोकन कार्य (Observation work) पूर्ण कर लिया है, उन्हें निललिखित दस्तावेज जमा करना अनिवार्य है।
1. प्राप्ति पत्र (Receiving Letter)
2. विश्यण पत्र (Relieving Letter)
3. उपस्थिति पंजी (Attendance Register)
उपरोक्त दस्तावेज (1 से 3 तक) दिनांक 25/08/2025 (सोमवार) को डॉ. पंकज कुमार के पास जमा करना सुनिश्चित करें।
|
|
| 5 |
निःशुल्क ऑनलाइन पाठ्यक्रम सह प्रमाण-पत्र (Free Online Course with Certificate) |
सूचना क्रमांक उपर्युक्त के आलोक में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापकगण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में से श्री रविशंकर प्रसाद एवं श्री विवेक कुमार रवि को स्वयं (SWAYAM) निःशुल्क ऑनलाइन पाठ्यक्रम सह प्रमाण-पत्र (Free Online Course with Certificate) हेतु सूचना दी गई थी।
इस संदर्भ में यह अवगत कराया जाता है कि कुछ सहायक प्राध्यापकगण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने उक्त पाठ्यक्रम में पंजीयन किया है, किंतु शेष कर्मचारियों की पंजीयन संबंधी जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।
अतः महाविद्यालय के सभी उपरोक्त कर्मचारीगण, जिन्होंने अभी तक पंजीयन नहीं किया है, वे अविलंब पंजीयन कर इसकी स्थिति का प्रतिवेदन को प्राचार्य के पास उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
|
|
| 6 |
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में अवकाश |
एस.बी.एम.टी.टी.सी., बभनवै के सभी सहायक प्राध्यापकगण, शिक्षकेत्तर एवं सहायक कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 16 अगस्त 2025 (शनिवार) को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में अवकाश रहेगा।
महाविद्यालय पुनः 18 अगस्त 2025 (सोमवार) से अपने नियत समयानुसार खुलेगा।
|
|
| 7 |
महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया जाएगा |
महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापकगण शिक्षकेत्तर एवं सहायक कर्मचारियों और प्रशिक्षुओ को सूचित किया जाता है कि 15 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया जाएगा।
कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है :-
* स्थान - महाविद्यालय प्रांगण
* ध्वजारोहण का समय - प्रातः कालीन 9:00 बजे
* महाविद्यालय में प्रतिवेदन का समय - प्रातः कालीन 8:45 तक
देशभक्ति की भावना के साथ इस पावन अवसर को मनाएँ एवं सभी कर्मचारी उक्त निर्धारित समय अनुसार महाविद्यालय पहुंचना सुनिश्चित करें ।
|
|
| 8 |
रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में अवकाश |
महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापकगण, शिक्षकेत्तर एवं सहायक कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में दिनांक 09 अगस्त 2025 (शनिवार) को महाविद्यालय में अवकाश रहेगा।
महाविद्यालय पुनः दिनांक 11 अगस्त 2025 (सोमवार) से यथावत समयानुसार संचालित होगा।
|
|
| 9 |
श्री शिबू सोरेन जी के निधन पर शोक स्वरुप एक दिवसीय अवकाश |
महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापकगण, शिक्षकेत्तर एवं सहायक कर्मचारियों आप सभी को सूचित किया जाता है कि झारखण्ड के भूतपूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ आदिवासी नेता- श्री शिबू सोरेन जी के निधन पर महाविद्यालय में दिनांक 05/08/2025 (मंगलवार) ) को शोक स्वरुप एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
ईश्वर दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान करे तथा शोकाकुल परिजनों की इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
महाविद्यालय पुन: दिनांक 06 अगस्त 2025 (बुधवार) से यथावत समयानुसार खुलेगा ।
|
|
| 10 |
जिला स्तरीय समिति की बैठक जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में |
कार्यालय जिला शिक्षपक्षाधिकारी, हजारीबाग - 825301 दिनांक : 25/07/2025 (शुक्रवार) को जिला स्तरीय समिति की बैठक जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में सभी प्राचार्यो द्वारा दिये गये सुझाव पर विचार करते हुए प्रशिक्षुओं के अवलोकन कार्य हेतु निम्मलिखित 04 निर्णय लिये गये जिसको ध्यान में रखते हुए बी०एड० सत्र : 2024-26, सेमेस्टर-Ⅱ के प्रशिक्षुओं को सूचित किया जाता है कि जो प्रशिद्ध महिला एवं दिव्यांग उन्हे सुदूरवर्ती विद्यालय आवटित हो जाने कारण, आवागमन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वे आज दिनांक 26/07/2025 (शनिवार) को सायं 4:00 बजे तक प्राचार्य के नाम आवेदन महाविद्यालय कायर्यालय में कार्यालय सहायक श्री सुधीर कुमार के पास जमा करना सुनिश्चित करें।
निर्देशः
सभी प्रशिक्षु यह भी सुनिश्चित करेंगे कि इस संदर्भ में उपायुक्त एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में किसी भी स्थिति में व्यक्तिगत रूप से संपर्क नहीं करेंगे ।
|
|