Notice

S.N Title Content Download
1 Notice for college staffs सभी संकाय सदस्यगण, कंप्यूटर शिक्षक एवं पुस्तकालयाध्यक्ष को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय प्रत्यायन मूल्यांकन परिषद को दृष्टिगत रखते हुए संस्थान के सचिव महोदय के द्वारा निम्नलिखित शैक्षणिक उपलब्धियों से संबंधित कार्यों हेतु कुल व्यय का 50 प्रतिशत आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा— 1. शोध पत्र, पूर्ण-पत्र (Full Paper) एवं आलेख (Article) का प्रकाशन 2. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सेमिनार / सम्मेलन/संगोष्ठी/ कार्यशाला में भागीदारी एवं शोध पत्र प्रस्तुतिकरण 3. पुस्तक संपादन (Editing of Book) संबंधित सभी शिक्षकगण उपर्युक्त गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।
2 गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में अवकाश एस.बी.एम.टी.टी.सी., हजारीबाग के समस्त संकाय सदस्यों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं सहायक कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 5 नवंबर 2025 (बुधवार) को कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में अवकाश रहेगा। महाविद्यालय पुनः पूर्व निर्धारित समयानुसार 6 नवंबर 2025 (गुरुवार) को खुलेगा।
3 दशम् दीक्षांत समारोह 2025 महाविद्यालय के बी०एड० सत्र: 2020-22, 2021-23 और 2022-24 के प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षुओं को सूचित किया जाता है कि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के ज्ञापांक संख्या विभावि / परीक्षा /R/2719/2025, दिनांक 01.11.2025 के अनुपालनार्य विश्वविद्यालय दशम् दीक्षांत समारोह 2025 आयोजित किया जा रहा है। इसमें केवल Ph.D Awarded, P.G. Toppers and Best Graduate को उपाधि प्रदान की जायेगी।
4 बी०एड० सेमेस्टर-II के प्रशिक्षुओं को अध्ययनावकाश एस. बी.एम.टी.टी. सी. बभनवे, हत्यारीबाग-825302. झारखण्ड के संकाय सदस्यों शिक्षकेत्तर कर्मचारियों, सहायक कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों, आप सभी को सूचित किया जाता है कि 30 नवम्बर 2025 (गुरुवार) से बी०एड० सेमेस्टर-II के प्रशिक्षुओं को अध्ययनावकाश दिया जाता है। समयानुसार (विनोबा उपरोक्त प्रशिक्षु निर्धारित भावे विश्वविद्यालय के बी०एड० सेमेस्टर-III (सत्र: 2024-26) की बाहय परीक्षा दिनांक 4 नवम्बर से 12 नवम्बर 2025 तक आयोजित होना सुनिश्चित है) बाढ्य परीक्षा देने के पश्चात सेमेस्टर-III के कक्षाओं के संचालन की तिथि की घोषणा शीघ्र की जाएगी।
5 प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद, रांची महाविद्यालय के सहायक प्रथापक्षे मॉडल पदाधिकारी डॉ पंकज कुमार को सूचित किया जाता है कि दिनांक 24. 10.2025 शुक्रवार को झारखंड सहित प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद रांची द्वारा द्वितीय चरण की सूची जारी कर दी गई है। महत्वपूर्ण तिथियां : 1. प्रोविजनल सीट आवंटन पत्र निर्गत होने की तिथि दिनांक 24.10.2025 (शुक्रवार) 2. दस्तावेज सत्यापन एवं नामांकन हेतु तिथि दिनांक 25.10.2025 (शनिवार) से दिनांक 31.10.2025 (शुक्रवार) तक
6 दीपावली एवं छठ पूजा के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में अवकाश एस.बी.एम.टी.टी.सी., हजारीबाग के समस्त संकाय सदस्यों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों, सहायक कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) से 28 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) तक शरदावकाश (दीपावली एवं छठ पूजा) के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में अवकाश रहेगा। महाविद्यालय पुनः पूर्व निर्धारित समयानुसार दिनांक 29 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को खुलेगा।
7 दीया एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित एस. बी. एम. टी. टी. सी., हजारीबाग के सभी सहायक प्राध्यापकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों, सहायक कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों को सूचित किया जाता है कि महाविद्यालय परिसर में दीया एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं – * दिनांक: 17 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) एवं * समय: प्रातः 11:00 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक * स्थान: महाविद्यालय प्रांगण * कार्यक्रम: दीया एवं रंगोली प्रतियोगिता
8 पत्रिका “प्रगति” के आगामी अंक एस.बी.एम.टी.सी. के सहायक प्राध्यापकगण, शिक्षकेत्तर कर्मी, पूर्ववर्ती छात्र एवं प्रशिक्षुओं को सूचित किया जाता है कि महाविद्यालय पत्रिका “प्रगति” के आगामी अंक हेतु समसामयिक शिक्षा जगत से संबंधित लेख, मूल प्रशंसापत्र, निबंध, लघु कथा, कविता, नाटक, आत्मकथा, आरेख, चित्र, कार्टून इत्यादि आमंत्रित किए जा रहे हैं। उपरोक्त सभी संकाय सदस्य,शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं प्रशिक्षु उल्लेखित सामग्री को स्पष्ट लेखन में A-4 आकार के कागज पर लिखकर महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका डॉ. शुभ्रा रानी सिल के पास 20 नवम्बर 2025 (गुरुवार) तक अनिवार्य रूप से जमा करना सुनिश्चित करें।
9 मूल्य आधारित शिक्षा कार्यक्रम पर व्याख्यान एस. बी. एम. टी. टी. सी., हजारीबाग के सभी सहायक प्राध्यापकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों, सहायक कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों को सूचित किया जाता है कि महाविद्यालय परिसर में निम्नांकित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं – कार्यक्रम– * दिनांक: 14 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) * समय: प्रातः 10:00 से 11:00 बजे तक * कार्यक्रम स्थल: बहुउद्देशीय सभागार (Multipurpose Hall) * कार्यक्रम: मूल्य आधारित शिक्षा कार्यक्रम पर व्याख्यान (Lecture on Value-Based Education Programme) * विषय:“वर्तमान सामाजिक एवं तकनीकी परिवेश में मूल्य शिक्षा का महत्व” (The Importance of Value Education in the Present Social and Technological Environment) * कार्यक्रम – 02 * दिनांक: 17 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) * समय: प्रातः 11:00 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक * स्थान: महाविद्यालय प्रांगण * कार्यक्रम: दीया एवं रंगोली प्रतियोगिता
10 Notice for college All Staffs एस.बी.एम.टी.टी.सी., हजारीबाग के सहायक प्राध्यापकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों, सहायक कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों आप सभी को सूचित किया जाता है कि निम्नलिखित बिन्दुओं को ध्यानपूर्वक पढ़ें एवं पालन करें। महाविद्यालय संचालन का समय: * प्रातः 9:30 बजे से संध्या 3:30 बजे तक * सभी फैकेल्टी मेम्बर्स के प्रतिवेदन का समय: प्रातः 9:15 बजे तक * सहायक कर्मचारियों के प्रतिवेदन का समय: प्रातः 9:00 बजे तक * प्रशिक्षुओं के प्रतिवेदन का समय: प्रातः 9:30 बजे तक