Notice

S.N Title Content Download
1 मूल्य आधारित शिक्षा कार्यक्रम पर व्याख्यान एस. बी. एम. टी. टी. सी., हजारीबाग के सभी सहायक प्राध्यापकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों, सहायक कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों को सूचित किया जाता है कि महाविद्यालय परिसर में निम्नांकित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं – कार्यक्रम– * दिनांक: 14 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) * समय: प्रातः 10:00 से 11:00 बजे तक * कार्यक्रम स्थल: बहुउद्देशीय सभागार (Multipurpose Hall) * कार्यक्रम: मूल्य आधारित शिक्षा कार्यक्रम पर व्याख्यान (Lecture on Value-Based Education Programme) * विषय:“वर्तमान सामाजिक एवं तकनीकी परिवेश में मूल्य शिक्षा का महत्व” (The Importance of Value Education in the Present Social and Technological Environment) * कार्यक्रम – 02 * दिनांक: 17 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) * समय: प्रातः 11:00 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक * स्थान: महाविद्यालय प्रांगण * कार्यक्रम: दीया एवं रंगोली प्रतियोगिता
2 Notice for college All Staffs एस.बी.एम.टी.टी.सी., हजारीबाग के सहायक प्राध्यापकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों, सहायक कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों आप सभी को सूचित किया जाता है कि निम्नलिखित बिन्दुओं को ध्यानपूर्वक पढ़ें एवं पालन करें। महाविद्यालय संचालन का समय: * प्रातः 9:30 बजे से संध्या 3:30 बजे तक * सभी फैकेल्टी मेम्बर्स के प्रतिवेदन का समय: प्रातः 9:15 बजे तक * सहायक कर्मचारियों के प्रतिवेदन का समय: प्रातः 9:00 बजे तक * प्रशिक्षुओं के प्रतिवेदन का समय: प्रातः 9:30 बजे तक
3 दुर्गा पूजा एवं गांधी जयंती के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में अवकाश एस.बी.एम.टी.टी.सी., हजारीबाग के सहायक प्राध्यापकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं सहायक कर्मचारियों आप सभी को सूचित किया जाता है कि दिनांक 29 सितंबर 2025 (सोमवार) से 2 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) तक दुर्गा पूजा एवं गांधी जयंती के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में अवकाश रहेगा। महाविद्यालय दिनांक 3 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) को पूर्व निर्धारित समयानुसार पुनः खुलेगा।
4 Notice for Faculty Members महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापकों को निर्देशित किया जाता है कि– 1. बी.एड. सेमेस्टर-II (सत्र: 2024-26) की आंतरिक परीक्षा संबंधी कापियों का परीक्षण कर अंक प्रविष्टि पूर्ण करते हुए दिनांक 27 सितंबर 2025 (शनिवार) तक अनिवार्य रूप से परीक्षा प्रभारी श्री कुणाल कुमार यादव के पास जमा करें। 2. सभी सहायक प्राध्यापकगण अपने-अपने विद्यालय से संबंधित अवलोकन कार्य (Observation Work) की फाइलों का परीक्षण कर प्रशिक्षुओं की सूची तैयार करके एवं सम्पूर्ण प्रतिवेदन विद्यालय स्थानबद्ध प्रशिक्षण(School Internship) के प्रभारी श्री अमित सिंह के पास निर्धारित समय में जमा करना सुनिश्चित करें। 3. सहायक प्राध्यापक सह परीक्षा प्रभारी श्री कुणाल कुमार यादव यह सुनिश्चित करेंगे कि बी.एड. (सत्र: 2023-25) के उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं की मेधा सूची तैयार कर सूचना पटल पर अविलंब चस्पा करना सुनिश्चित करें। 4. श्री रविकांत मणि को यह निर्देशित किया जाता है कि वे बी.एड. (सत्र: 2023-25) के सभी प्रशिक्षुओं के महाविद्यालय त्याग प्रमाण-पत्र एवं चरित्र प्रमाण-पत्र तैयार कर अविलंब अद्योहस्ताक्षरी के पास प्रस्तुत करें। नोट : सभी फैकेल्टी मेम्बर्स 27 सितंबर 2025 उपरोक्त कार्य का निष्पादन करते हुए अद्योहस्ताक्षरी के पास अनिवार्य रूप से प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। सभी उपर्युक्त बिंदुओं का गंभीरतापूर्वक अनुपालन अनिवार्य रूप से किया जाए।
5 एक दिवसीय संगोष्ठी (Seminar) का आयोजन एस.बी.एम.टी.टी.सी., हजारीबाग – 825302 (झारखंड) के सभी सहायक प्राध्यापकगण (Assistant Professors), शिक्षकेत्तर कर्मचारियों (Non-Teaching Staffs), सहायक कर्मचारियों (Helping Staffs) एवं प्रशिक्षुओं (Trainees) को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर 24 सितंबर 2025 (बुधवार) को समय 10:00 बजे से एक दिवसीय संगोष्ठी (Seminar) का आयोजन महाविद्यालय बहुउद्देशीय सभागार में किया जाना सुनिश्चित है। अतः महाविद्यालय के सभी कर्मचारी एवं प्रशिक्षु पूर्व निर्धारित समयानुसार पहुंचना सुनिश्चित करें। नोट: यह सूचना महाविद्यालयीन कार्य-व्यवस्था हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण है, अतः सभी संबंधित व्यक्ति इसे गंभीरता से लें।
6 कलश स्थापना के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में अवकाश एस.बी.एम.टी.टी.सी., हजारीबाग – 825302 (झारखंड) के सहायक प्राध्यापकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, सहायक कर्मचारी एवं प्रशिक्षु आप सभी को सूचित किया जाता है कि 22 सितंबर 2025 (सोमवार) को कलश स्थापना के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में अवकाश रहेगा। महाविद्यालय पुनः 23 सितंबर 2025 (मंगलवार) को पूर्व निर्धारित समयानुसार खुलेगा।
7 विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में अवकाश महाविद्यालय के समस्त कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 17 सितम्बर 2025 (बुधवार) को विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में अवकाश रहेगा। महाविद्यालय 18 सितम्बर 2025 (गुरुवार) को पूर्व निर्धारित समयानुसार खुलेगा।
8 राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर विषय – "राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) का सामाजिक महत्व और युवाओं की भूमिका" महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सह राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम पदाधिकारी श्री संजय कुमार को निर्देशित किया जाता है कि राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर विषय – "राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) का सामाजिक महत्व और युवाओं की भूमिका" पर एक दिवसीय संगोष्ठी दिनांक 24 सितम्बर 2025 (बुधवार) को सफलतापूर्वक आयोजित करना सुनिश्चित करें। विवरण इस प्रकार है : * राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस : 24 सितम्बर 2025 (बुधवार) * समय : प्रातः 10:00 बजे से * स्थान : बहुउद्देशीय सभागार (Multipurpose Hall)
9 विनोबा भावे जयंती के अवसर पर इंटर हाउस भाषण तथा हिंदी दिवस प्रतियोगिता महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका डॉ. सुषमा कुमारी को निर्देशित किया जाता है कि दिनांक 11 सितम्बर 2025 (वृहस्पतिवार) को विनोबा भावे जयंती के अवसर पर विषय – “विनोबा भावे के विचार और आज का समाज” पर इंटर हाउस भाषण प्रतियोगिता तथा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 13 सितंबर 2025 (शनिवार) को महाविद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता (Quiz Competition) का सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित करें।
10 प्रशिक्षुओं से पृष्ट-पोषण प्रपत्र (Feedback Form) महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका श्रीमती मंजरी कुमारी को निदेशित किया गया है कि बी.एड. सत्र 2024–26, सेमेस्टर–II के प्रशिक्षुओं से पृष्ट-पोषण प्रपत्र (Feedback Form) 13 सितम्बर 2025 (शनिवार) तक भरवाना सुनिश्चित करें। अतः प्रशिक्षुओं के द्वारा निर्धारित तिथि तक उपरोक्त फॉर्म भरना अनिवार्य है।