Notice

S.N Title Content Download
1 सरस्वती पूजा का आयोजन आवश्यक सूचना एस.बी.एम. शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, बभनवै, हजारीबाग के समस्त संकाय सदस्यों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों, सहायक कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 23/01/2026 से 24/01/2026 तक महाविद्यालय परिसर में सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाना सुनिश्चित है। इस शुभ अवसर पर सभी कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। पूजा के सुचारू एवं सफल संचालन हेतु निम्नलिखित कार्य प्रभार निर्धारित किए गए हैं, जो कि इस प्रकार है— इस पूजा के समग्र रूप से प्रभारी: डॉ.शशिकांत यादव (प्राचार्य) 1. पूजा व्यवस्था के प्रभारी * डॉ. सुषमा कुमारी 2. सजावट एवं साफ-सफाई * डॉ. (कु.) शुभ्रा रानी सिल * श्री प्रताप सिंह * डॉ.कुणाल कुमार यादव * डॉ.श्वेता कुमारी * श्री रविकांत मणि 3. भोग एवं प्रसाद व्यवस्था * डॉ. पंकज कुमार * डॉ. रूपा रानी * श्री संजय कुमार * श्री सुधीर कुमार * श्रीमती मंजरी कुमारी * समस्त सहायक कर्मचारीगण 4. ध्वनि एवं संगीत व्यवस्था * श्रीमती मिता रानी सिल * श्री विवेक कुमार रवि * श्री रविशंकर प्रसाद 5. अतिथियों के स्वागत एवं प्रबंधन * डॉ. पंकज कुमार * श्री अमित सिंह * डॉ. (कु.) शुभ्रा रानी सिल * डॉ. प्रमोद कुमार दांगी 6. मूर्ति विसर्जन * कृष्णा कुमार * अमरेन्द्र कुमार * रविकांत मणि * सुबोध कुमार एवं महाविद्यालय के समस्त कर्मचारीगण। सभी कर्मचारियों से अनुरोध है कि वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करें तथा इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम का विवरण: * दिनांक: 23/01/2026 से 24/01/2026 * समय: प्रातः 10:00 बजे से * स्थान: एस.बी.एम. शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, बभनवै, हजारीबाग प्रांगण आदेशानुसार प्राचार्य एस.बी.एम. शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय बभनवै, हजारीबाग–825302 (झारखंड)
2 शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर स्वामी विवेकानन्द का दृष्टिकोण पर युवा सम्मेलन का आयोजन सूचना महाविद्यालय के संकाय सदस्यों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों, सहायक कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं आप सभी को सूचित किया जाता है कि विषय “शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर स्वामी विवेकानन्द का दृष्टिकोण” पर युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाना सुनिश्चित है। अतः सभी संबंधित कर्मचारीगण एवं प्रशिक्षुओं से अपेक्षा की जाती है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम विवरण : * दिनांक : 19 जनवरी 2026 (सोमवार) * समय : प्रातः 9:00 बजे से * स्थान : केन्द्रीय सभागार श्री रामकृष्ण शारदा आश्रम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, रबीन्द्र पथ, हजारीबाग नोट: सभी कर्मचारी एवं प्रशिक्षु प्रातः 8:55 तक उपरोक्त गंतव्य पर पहुंचना सुनिश्चित करें। आदेशानुसार प्राचार्य एस.बी.एम.शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय
3 बालक एवं बालिका टीमों के मध्य आंतरिक क्रीड़ा गतिविधियों के अंतर्गत एक फ्रेंडली वालीबॉल मैच का आयोजन महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्यों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों, सहायक कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं को सूचित किया जाता है कि एस.बी.एम.शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय तथा श्री रामकृष्ण शारदा आश्रम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की बालक एवं बालिका टीमों के मध्य आंतरिक क्रीड़ा गतिविधियों के अंतर्गत एक फ्रेंडली वालीबॉल मैच का आयोजन किया जा रहा है। अतः सभी कर्मचारीगण एवं प्रशिक्षु निर्धारित समय पर खेल मैदान में उपस्थित होकर इस गतिविधि में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें तथा कार्यक्रम को सफल बनाएं। * दिनांक : 10 जनवरी 2026 (शनिवार) * समय : दोपहर 1:00 बजे से * स्थान : श्री रामकृष्ण शारदा आश्रम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय,रबीन्द्र पथ, हजारीबाग – खेल मैदान
4 राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती) के अवसर पर प्रभात फेरी एवं रक्तदान शिविर का आयोजन महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्यों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों, सहायक कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 12 जनवरी 2026 (सोमवार) को राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती) के अवसर पर प्रभात फेरी एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम एस.बी.एम. शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, बभनवै एवं श्री रामकृष्ण शारदा आश्रम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, हजारीबाग के संयुक्त सहयोग से एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में तथा श्री संजय कुमार एवं श्रीमती मंजरी कुमारी के दिशा-निर्देश में आयोजित किया जाएगा। आयोजन स्थल केन्द्रीय सभागार श्री रामकृष्ण शारदा आश्रम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, रविन्द्र पथ, हजारीबाग - 825301(झारखंड) प्रभात फेरी प्रभात फेरी श्री रामकृष्ण शारदा आश्रम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, हजारीबाग से प्रारंभ होकर हजारीबाग शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सम्पन्न की जाएगी। उपस्थिति समय समस्त कर्मचारीगण एवं प्रशिक्षुओं को निर्देशित किया जाता है कि वे दिनांक 12 जनवरी 2026 (सोमवार) को प्रातः 7:00 बजे तक श्री रामकृष्ण शारदा आश्रम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, रविन्द्र पथ, हजारीबाग में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उपरोक्त सूचना को अत्यंत आवश्यक समझते हुए सभी संबंधित निर्धारित समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
5 क्रिसमस पर्व, नूतन वर्ष 2026 एस.बी.एम.टी.टी.सी., हजारीबाग के समस्त संकाय सदस्यों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों,सहायक कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 25 दिसम्बर 2025 (गुरूवार) से 01 जनवरी 2026 (गुरुवार) तक क्रिसमस पर्व, नूतन वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में अवकाश रहेगा। महाविद्यालय पुनः पूर्व निर्धारित समयानुसार 2 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को खुलेगा।
6 क्रिसमस पर्व का आयोजन महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्यों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 23/12/2025 (मंगलवार) को महाविद्यालय परिसर में क्रिसमस पर्व का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। अतः समस्त कर्मचारीगण निर्धारित महाविद्यालयीन समयानुसार उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उपरोक्त सूचना को अत्यंत आवश्यक समझते हुए पालन करना सुनिश्चित करें।
7 अंतर महाविद्यालय बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट महाविद्यालय के समस्त प्रशिक्षणार्थियों को सूचित किया जाता है कि विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग द्वारा अंतर महाविद्यालय बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट (पुरुष /महिला ) 2025- 26 का आयोजन 22 एवं 22 दिसंबर 2025 को श्री रामकृष्ण शारदा आश्रम शिक्षक प्रशिक्षण के प्रांगण में आयोजित होना सुनिश्चित है प्रतिवेदन की तिथि - 18.12.2025 आयु सीमा - 17-25 वर्ष जन्म तिथि - 01.07.2000 से 01.07.2008 के बीच
8 गमला सजावट प्रतियोगिता एस.बी.एम. शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, बभनवै, हजारीबाग – 825302 (झारखंड) बी.एड. सेमेस्टर – I (सत्र: 2025–27) के सभी प्रशिक्षुओं को सूचित किया जाता है कि महाविद्यालय में “गमला सजावट प्रतियोगिता (Pot Decoration Competition)” का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. सुषमा कुमारी, श्रीमती मंजरी कुमारी, डॉ. श्वेता कुमारी एवं रविकांत मणि के दिशा-निर्देश में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, पर्यावरण-जागरूकता एवं सौंदर्यबोध का विकास करना है। प्रतियोगिता विवरण * तिथि: 08 दिसम्बर 2025 (सोमवार) * समय: प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक * स्थान: एस.बी.एम. शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय परिसर, हजारीबाग
9 दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य, शिक्षकेत्तर एवं सहायक कर्मचारी तथा प्रशिक्षणार्थीगण को सूचित किया जाता है कि दिनांक 19 एवं 20 दिसंबर 2025 को श्री रामकृष्ण शारदा आश्रम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के केन्द्रीय सभागार में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी (National Seminar) का आयोजन किया जाना सुनिश्चित है। यह संगोष्ठी आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC), एस. बी. एम. शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, हजारीबाग एवं श्री रामकृष्ण शारदा आश्रम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, रवीन्द्र पथ, हजारीबाग के संयुक्त तत्वावधान में तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के सहयोग से आयोजित की जाएगी। संगोष्ठी (Seminar) का विषय : * “शिक्षकों की भूमिकाओं और उत्तरदायित्वों में परिवर्तन : राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के संदर्भ में” सभी संबंधितों से अपेक्षा की जाती है कि वे इस संगोष्ठी में अपनी अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे तथा जो भी कार्य अथवा प्रभार उन्हें सौंपा जाएगा, उसे सुचारू एवं उत्तरदायित्वपूर्ण ढंग से संपन्न करेंगे। नोट : * सारांश (Abstract) तथा शोध पत्र (Full Paper) को निर्धारित समयसीमा के भीतर महाविद्यालय के निम्नलिखित ई-मेल आईडी पर भेजना सुनिश्चित करें।
10 नवीन वरण उत्सव (स्वागत समारोह)” का आयोजन एस. बी. एम. टी. टी. सी., बभनवै, हजारीबाग के सभी सहायक प्राध्यापकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं सहायक कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि महाविद्यालय में नव-प्रवेशित बी.एड. सत्र: 2025-27 प्रशिक्षणार्थियों का “नवीन वरण उत्सव (स्वागत समारोह)” का आयोजन बी.एड.सेमेस्टर-III (सत्र:2024-26) प्रशिक्षणरत प्रशिक्षुओं व्दारा किया जाना सुनिश्चित है। कार्यक्रम विवरण: कार्यक्रम: * नवीन वरण उत्सव (स्वागत समारोह) * दिनांक: 27 नवंबर 2025 (गुरुवार) * समय: प्रातः 10:30 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक * स्थान: बहुउद्देशीय हॉल, एस बी एम टी टी सी , बभनवै, हजारीबाग - 825302 (झारखंड)